एक साल का बच्चा कैसे संवाद करता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

बच्चे 10 से 14 महीने की उम्र में अपना पहला शब्द बोलना शुरू करते हैं, लेकिन कुछ बच्चे थोड़ी देर से भी बोल सकते हैं। भाषा विकास हर बच्चे में अलग-अलग होता है। सामान्यतः एक साल का होते-होते बच्चा 2 या 3 शब्द बोलने लगता है जो बिल्कुल सिंपल होते हैं जैसे ‘मा-मा’, ‘दा दा’ या वह अपने भाई-बहनों या पेट का नाम लेने की कोशिश करते हैं, हालांकि वह स्पष्ट रूप से नहीं बोल पातें। यदि बच्चा 12 महीने की उम्र तक कोई शब्द नहीं बोल पाता है, लेकिन तरह-तरह की आवाजे निकाल रहा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आवाज निकालने का मतलब है कि वह बोलने की कोशिश कर रहा है और बातें समझता भी है। जैसा उसका नाम लेने पर वह कुछ अलग इशारे करता है, आपके ‘ना’ कहने पर बह कुछ कर रहा होता है तो रुक जाता है, इसका मतलब है कि वह आपकी बात समझ रहा है। बच्चों के मुंह से पहला शब्द सुनना हर पैरेंट्स के लिए बहुत खास होता है और उनके सीखने की यह उम्र मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत मजेदार भी होता है, क्योंकि इस दौरान मां अपने बच्चे के साथ शब्दों से जुड़े अलग-अलग गेम खेल सकती है जिससे बच्चे की समझने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा बातें करके और उनके सामने कुछ पढ़कर उनके भाषा कौशल को बेहतर किया जा सकता है और 6 माह की उम्र से ही ऐसा करने पर आगे बच्चों को लैंग्वेज सीखने में मदद मिलती है। भाषा सीखने के क्रम में कुछ अहम पड़ाव यानी लैंग्वेज माइलस्टोन (language milestone) होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info